फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग कर रही थी तब तक 5 लाख चोरी हो गए

Wed, 13 Nov 2013 01:57 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में टप्पेबाजों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। पुलिस के तमाम वादे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


टप्पेबाजी का ताजा मामला कृष्णानगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी से लाखों रुपयों से भरा ब्रीफकेस गायब हो गया।

सूत्रों ने बताया कि कृष्णानगर एलडीए कॉलोनी निवासी अनुभव शुक्ला प्रॉपर्टी डीलर हैं।

बुधवार सुबह 9.30 बजे वह अपनी लक्जरी कार से बुद्धेश्वर स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। ज्यों ही वह बाराबिरुआ चौराहे पर पहुंचे, पुलिस चेकिंग कर रही थी।

पढ़ें- नौकरी तो नहीं मिली पर छह लाख लुट गए

अनुभव कार से निकलकर पुलिस दस्ते के पास गाड़ी का कागज लेकर गए। चेकिंग के बाद जब वह लौटे तो अपना पैसों से भरा ब्रीफकेस न पाकर सन्न रह गए।

ब्रीफकेस में 5 लाख 20 हजार रुपए समेत 6 चेकबुक और एटीएम कार्ड था।

पुलिस काटती रही कन्नी
ब्रीफकेस न पाकर अनुभव ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। उसके बाद वहां कृष्णानगर पुलिस आई लेकिन यह कहकर टालने लगी कि यह मामला मानकनगर के तहत आएगा।

कुछ ही समय बाद मानकनगर पुलिस आई और वह भी कृष्णानगर पुलिस पर मामला थोपती रही।

कई घंटे तक चले इस खींचतान के बाद आखिरकार अनुभव कृष्णानगर कोतवाली गए और रिपोर्ट लिखवाई।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें