फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर के जरिये ठगे 12 करोड़, 40 गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने शुक्रवार को फर्जी कॉल सेंटर के जरिये करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 16 महिलाओं समेत कुल 36 को मौके पर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


जबकि मास्टरमाइंड राकेश समेत चार मुख्य आरोपियों को लखीमपुर पुलिस के हवाले किया गया, इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनकी गिरफ्तारी नई दिल्ली के जनकपुरी इलाके से हुई।

ये लोग यहां सुनेजा टॉवर के बेसमेंट में एआरजी स्काई सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। कॉल सेंटर के कर्मचारी लोगों को फोन कर इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने और सरेंडर करके रकम वापस दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये जमा कराते थे या बैंक अकाउंट की गोपनीय जानकारियां हासिल कर लेते थे।
विज्ञापन


इसके बाद अकाउंट खाली कर दिया जाता था। सैकड़ों लोगों के अकाउंट से ऑनलाइन शॉपिंग भी की गई थी।

लखीमपुर के युवक से की थी 18.50 की ठगी

एसटीएफ के एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एआरजी स्काई साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड व सीटूसी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने महज सालभर में देश के अलग-अलग राज्यों के सैकड़ों लोगों को ठगा। पिछले वर्ष लखीमपुर के दुर्गेश नामक युवक से 18.50 लाख रुपये की ठगी की थी।

इस मामले में दुर्गेश ने लखीमपुर कोतवाली में रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी आकाशदीप खेरिया, राकेश कुमार शर्मा, रवि कुमार दौलत और विनय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। कॉल सेंटर पर छापे में गिरफ्तारी के बाद इन चारों को लखीपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। बाद में कॉल सेंटर सीज कर दिया गया है।

इंश्योरेंस कंपनियों से डाटा लेकर बनाते थे बेवकूफ
एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि ठग विभिन्न बीमा कंपनियों से ग्राहकों के डाटा हासिल कर लेते थे। इसके लिए बीमा कंपनियों के लोगों को भुगतान भी किया जाता था।

इसी डाटा का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रम में रखकर उनसे रुपये वसूल लिए जाते थे। एसटीएफ अब विभिन्न बीमा कंपनियों के ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जाली दस्तावेज से बनाई नौ कंपनियां, खुलवाए अकाउंट

एसटीएफ के इंस्पेक्टर अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि ठगों ने जाली दस्तावेज से नौ कंपनियां बनाई और अलग-अलग बैंक में अकाउंट खुलवाए।

पुलिस ने उनकी चेकबुक और डेबिट व क्रेडिट कार्ड जब्त कर लिए हैं। पर, अकाउंट में कितने रुपये हैं, इसकी जानकरी शनिवार को हो पाएगी। पुंडीर ने बताया कि अकाउंट सीज कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।

दो सौ से अधिक मोबाइल फोन बरामद
एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि कंपनी के आफिस को सील कर सभी बैंक अकाउंट के दस्तावेज, वाहन व फ्लैट को कब्जे में ले लिया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से दो सौ से अधिक मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इन्हें कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें