फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने घोषित किये चेयरमैन व सभासद प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा के जिला कार्यालय पर गुरुवार को निकाय चुनाव चयन समिति के पदाधिकारियों की प्रेसवार्ता हुई। इस मौके पर निकाय चुनाव में चेयरमैन व सभासदों की अधिकृत घोषणा करते हुये जीएसटी व नोटबंदी को लेकर चुनाव लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुये निकाय चुनाव के जनपद प्रभारी व प्रदेश अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव से भाग रही थी। लेकिन हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप कर चुनाव कराने का आदेश दिया। अब मजबूरी में भाजपा चुनाव मैदान में आई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूव की सपा सरकार में कराये गये विकास कार्य, जीएसटी व नोटबंदी मुख्य मुद्दा रहेगा। सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि प्रदेश के रायबरेली जिले में भयावाह हादसा हुआ है। करीब 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सौ से अधिक लोग घायल हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश टहल रहे हैं। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि सपा हादसे में मरने वालों के परिवारीजनों को 10 लाख और घायलों को पांच लाख रूपये की मांग प्रदेश सरकार से करती है। वार्ता के दौरान जिला महासचिव जफरउल्ला खां बंटी, नगर अध्यक्ष नदीमुलहक तन्नू, डा.राजेश तिवारी, जयंकर सिंह, सुबूरउल्ला खां, अफसाल शानू आदि मौजूद रहे।
सपा के चेयरमैन प्रत्याशी: बहराइच सदर से प्रवृत्ति जोशी, नानपारा से अब्ुल वहीद और जरवल नगर पंचायत से मोहम्मद शकील रायनी को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि रिसिया नगर पंचायत में अभी प्रत्याशी चयन के मामले में विचार चल रहा है।
विज्ञापन

सभासद प्रत्याशी : सदर बहराइच के वार्ड संख्या 01 चांदमारी से अनुसूचित जाति महिला रेनू गौतम, वार्ड 02 मंसूरगंज से पिछड़ा वर्ग छब्बन अंसारी, वार्ड 03 अनुसूचित जाति से रेनूदेवी, 04 खत्रीपुरा महिला से सुमिता सिंह, 06 पिछड़ा वर्ग महिला से मुन्नी, 07 वजीरबाग अनारक्षित से बसंती निषाद, 08 बड़ीहाट अनारक्षित से आफताब अहमद राजू, 09 कानूनगोपुरा दक्षिण अनारक्षित से मोहम्मद जावेद, 11 कानूनगोपुरा उत्तरी अनारक्षित से सतेंद्र शुक्ला, 12 काजीकटरा अनारक्षित से इरफान अहमद, 15 हमजापुरा पिछड़ा वर्ग से अजमद अली, 19 डपालीपुरवा अनारक्षित से अजीत प्रताप सिंह, 20 सत्तीकुंआ अनारक्षित से मेराज अहमद, 21 चिक्कीपुरा अनारक्षित से अशोक कुमार श्रीवास्तव, 22 अकबरपुरा अनारक्षित से यासिद अली, 23 मेवातीपुरा अनारक्षित से मोहम्मद अकील खरादी, 24 काजीपुरा उत्तरी पिछड़ा वर्ग से मकसूद रायनी, 25 बशीरगंज दक्षिणी पिछड़ा वर्ग महिला से मुन्नी, 26 ब्राम्हणीपुरा अनारक्षित से सचिन श्रीवास्तव, 28 गुदड़ी अनारक्षित से नीरज कुमार यादव, 29 नवरैय्या महिला से फिरोजजहां, 30 काजीपुरा दक्षिणी महिला से रेशमा खातून, 31 नाजिरपुरा पूर्वी अनारक्षित मोहम्मद सलमान का प्रतयाशी बनाया गया है।
नानपारा नगर पालिका: वार्ड 02 से मोहम्मद कासिम खां, वार्ड 10 से अब्दुल आरिफ, 11 से शिबा बेगम, 12 से सिराज अहमद, 18 से रईसुद्दीन, 20 वार्ड से हुस्न तबस्सुम को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि नानपारा के 13 अन्य वार्डो पर अभी प्रत्याशियों का चयन बाकी है।
जरवल नगर पंचायत : वार्ड 01 अहमदनगर शाह से तस्कीर अहमद, 02 कटरा दक्षिण वकार अहमद, 03 तकिया से नाजरा खातून, 04 बाजदारी से मकसूद आलम, 05 जामा मस्जिद से रुकैयाबानों, 06 चौक से सादिया खातून, 07 मदरसा टोला से वहीद, 08 कटरा उत्तरी से जलील अहमद, 09 रानीताल से रहनुमा, 10 बैराकाजी से रज्जब, 11 सरायं से राजू, 12 कृष्णानगर से ईकबालूननिंशा को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें