फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 11 हत्याओं से दहल उठा यूपी का अवध

Tue, 19 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध के विभिन्न जिले सोमवार को 11 हत्याओं से थर्रा उठे। इन वारदातों से इलाकों के लोगों में भी दहशत है। सबसे ज्यादा तीन मर्डर रायबरेली में हुए।
विज्ञापन


हरचंदपुर में मामूली सी बात पर हुए विवाद में पति कालीप्रसाद ने डंडे से प्रहार करके पत्नी शिवदेवी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी नगर पालिका रायबरेली में संविदा सफाई कर्मी पद पर तैनात है।

गदागंज में एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी श्रीनिवास पांडेय (70) की उन्हीं के पोते शानू पांडेय ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उधर लालगंज में दुर्गा मंदिर के पुजारी संतोष मिश्र को एक विक्षिप्त युवक  बबलू ने पत्थरों से कूंच-कूंच कर मार डाला।
विज्ञापन

पुजारी की ईंट से कूचकर कर दी हत्या

अंबेडकरनगर के सम्मनपुर के असमानपट्टी गांव के मंदिर में रविवार रात पुजारी पुजारी रामजगत (70) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। वहीं इसी जिले के जलालपुर के कैथा गांव निवासी राहुल का रविवार रात गड़ासे से गला काटकर कत्ल कर दिया गया।

गोंडा के मोतीगंज में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता रीना (22) को मारकर घर में ही फंदे पर लटका दिया। पति दुर्गेश पांडेय समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गोंडा में ही लापता युवक रामप्रताप गुप्ता (20) की उसके दोस्तों ने ही गला काटकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन

सगे भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला

बाराबंकी के टिकैतनगर में एक महिला शांति (40) को उसके सगे भतीजों मुकेश, रवीश और जेठ कौशल ने पीट-पीटकर मार डाला।

बाराबंकी के फतेहपुर में 22 वर्ष के एक युवक की हत्या करने के बाद उसका सर काटकर शव नहर किनारे फेंक दिया गया। उधर बहराइच के खैरीघाट में पांच दिन से लापता युवक रामकुमार (22) का शव पेड़ से लटका मिला।

सीतापुर के मिश्रिख में महिपाल (40) की सोमवार को मामूली विवाद में धारदार हथियार से मारकर सुरेश व उसके तीन अन्य भाइयों ने कुल्हाड़ी, तबली व बांका से हमलाकर हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें