फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरा पड़ा था होनहार, पुलिस पूछती रही 'अपना इलाका'

Mon, 28 Oct 2013 01:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा करने में एक और होनहार को जान से हाथ धोना पड़ा। आलमबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रेन से गिरा इंजीनियरिंग का छात्र अपने घर कन्नौज जा रहा था।
विज्ञापन


जीआरपी और पुलिस के बीच सीमा विवाद के चलते करीब एक बजे तक शव ट्रैक के पास ही पड़ा रहा। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिवार को सूचना दी।

कन्नौज निवासी अभिषेक कटियार (20) बंथरा स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।

जानकारी के अनुसार अभिषेक शनिवार सुबह मथुरा छपरा एक्सप्रेस से अपने घर कन्नौज जा रहा था। ट्रेन में भीड़ होने के चलते अभिषेक गेट पर ही खड़ा हो गया।

आलमबाग स्थित गढ़ी कनौरा के पास धक्का लगने से वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा। खून से लथपथ अभिषेक कई घंटे तक ट्रैक के किनारे ही पड़ा रहा।

उधर, जीआरपी और पुलिस में सीमा विवाद चलता रहा। आखिरकार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्र के पास से मिले मोबाइल की मदद से हादसे की सूचना उसके परिवार को दी गई।
विज्ञापन


हमेशा अव्वल आता था अभिषेक
अभिषेक पढ़ने-लिखने में बेहद होशियार था। हाईस्कूल व इंटर में उसने प्रथम श्रेणी हासिल की थी। खेती-किसानी करने वाले पिता ने भी बेटे की लगन देखते हुए कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
विज्ञापन


उनका सपना था कि बेटा पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बने, लेकिन जरा सी चूक ने पूरे परिवार के सपनों को बिखेर दिया।

मौत की खबर पहुंचते ही मां मीरा बेसुध होकर गिर पड़ीं। वहीं पिता और परिवार के अन्य लोगों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें