फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मारपीट और तोड़फोड़, चले पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष लड़ते-लड़ते रेलवे लाइन पर पहुंच गए। इस दौरान पत्थर भी चले और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ हुई। घटना में एक युवक घायल हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

अयोध्या में पांच कोसी परिक्रमा को लेकर दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर हजारों की भीड़ थी। अयोध्या जाने के लिए भीड़ सियालदाह एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान अचानक स्टेशन परिसर में ही शोरगुल शुरू हो गया और दो पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लड़ने लगे। लोगों ने बताया किसी स्थानीय युवती से अभद्रता को लेकर मारपीट शुरू हुई थी।
स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया जब दोनों पक्ष लड़ते-लड़ते रेलवे लाइन के बीच में पहुंच गए। करीब 10 मिनट तक रेलवे लाइन पर ही लड़ाई होती रही। महिलाएं भी लाठी-डंडा लेकर आ गई। करीब आधा घंटा तक हंगामा व मारपीट होती रही। मारपीट में विद्यानगर का एक युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर दरियाबाद पुलिस पहुंची। दरियाबाद के थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि, मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। स्टेशन परिसर जीआरपी के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें