फोटो-5-बलरापुर के जरवा कोतवाली में पकड़े गए अभियुक्तों के साथ मौजूद पुलिस टीम।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में अवैध शराब का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध शराब की बिक्री नहीं थम रही है। रविवार को जरवा कोतवाली की पुलिस ने 23 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा, कांस्टेबिल दीपक पांडेय व कांस्टेबिल धनेश यादव ने बताया कि रविवार को ग्राम पुरैना थाना कोतवाली गैसड़ी निवासी नंद किशोर उर्फ ननके तथा धर्मेंद्र कुमार सैनी को 23 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार पुलिस टीमें सक्रिय हैं। अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलते ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। संवाद