फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार घरों से पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के दांदव गांव में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दांदव गांव में चोरों ने चार घरों से लाखों का माल पार कर दिया। चारों घरों से चोर जेवर व नकदी आदि ले गए है। अलग-अलग स्थानों पर दो बक्से गन्ने के खेत में मिले। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के दांदव गांव निवासी राम वर्मा ने गुरुवार को बताया कि रात के समय आगे के कमरे में लगा ताला तोड़कर चोर अटैची व बक्सा पार कर ले गए। बक्से में 30 हजार की नकदं व जेवर रखे थे। सुबह उठने के बाद घटना की जानकारी हुई। दांदव निवासी बाबूराम ने भी बताया कि उनके फूस के बने कमरे का ताला तोड़कर चोर अटैची व बक्सा पार कर ले गए। सुबह गन्ने के खेत में अटैची व बक्सा मिला है।
बाबूराम के घर से चोर एक लाख के जेवर व नकदी पार कर ले गए। गुल्लू यादव के घर से चोरों ने जेवरात व कपड़े पार किया है। सिराज के घर से चांदी के सामान व पांच हजार की नकदी लेकर गए हैं। चारों लोगों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजी गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें