फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने के विवाद में मारपीट के चलते नहीं हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहजौरा के मजरे बसालतपुरवा में डीजे बजाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के चलते शादी हीं हो पाई। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के बसालतपुरवा गांव में शनिवार की देर शाम अब्दुल कलाम की लड़की की शादी में बारात रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सरायखास से आई थी। बारात अब्दुल कलाम के घर से थोड़ी दूरी पर बसालतपुरवा गांव में राजेंद्र प्रसाद वर्मा के घर के सामने पहुंची तो डीजे बजाने को लेकर बारातियों और राजेंद्र वर्मा के घर वालों में कहासुनी व मारपीट हो गई।
मारपीट में एक पक्ष के राजेंद्र वर्मा (59), सुरेंद्र वर्मा (57), सलमा बेगम (50) व अनारकला (45) तथा दूसरे पक्ष के अशफाक (17) व नौशाद (23) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर में भर्ती कराया गया। अनारकला की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल गोंडा रेफर किया गया है। मारपीट के कारण बारात मौके से वापस लौट गई।
विज्ञापन

बारात वापस लौटने के कारण अब्दुल कलाम के लड़की की शादी नहीं हो सकी। घर पर शादी की खुशियां व तैयारियां धरी की धरी रह गईं। प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर राम कुमार सरोज ने बताया कि घर में घुसने, बलवा तथा जानलेवा हमला करने के आरोप में 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। शेष लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें