अभ्यास सत्र के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत।
- फोटो : amar ujala
प्लेऑफ की होड़ में बने रहने के लिए मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करने उतरी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने नेट्स पर तकरीबन तीन घंटे तक पसीना बहाया। इस दौरान टीम मेंटर जहीर खान और चीफ कोच जस्टिन लैंगर की नजरें खिलाड़ियों के अभ्यास पर जमी रहीं। खराब फार्म से जूझ रहे ऋषभ पंत ने नेट्स पर देर तक बल्लेबाजी की, जबकि निकोलस पूरन ने लंबे शॉट जमाए। गेंदबाजी में मयंक यादव, रवि बिश्नोई और दिग्वेश राठी ने काफी समय नेट्स पर बिताया।