फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रिएटर्स, केवाई स्पोर्ट्स, ब्लेज विलो पैंथर्स, मेगा ट्रेंड्स और प्लेफिट जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। द क्रिएटर्स क्लब, केवाई स्पोर्ट्स, प्लेफिट क्लब, ब्लेज विलो अकादमी, पैंथर्स अकादमी और मेगा ट्रेंड्स क्लब ने अपने मुकाबले जीतते हुए अंडर-16 सिराज खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी अंक बटोरे। द क्रिएटर्स ग्राउंड पर हुए मुकाबले में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने केवाई स्पोर्ट्स क्लब को 18 रनों से हरा दिया। द क्रिएटर्स क्लब के 161 रनों के जवाब में केवाई स्पोर्ट्स की टीम 143 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

विजयी टीम से शुभम शर्मा ने 49 रन बनाए, जबकि मो. सैफ आजम ने तीन विकेट चटकाए। रॉयल स्पोर्ट्सगंज मैदान पर केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने यूनिटी क्रिकेट एकेडमी को 189 रनों से करारी शिकस्त दी। केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और 35 ओवरों में 273 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मो. अयूब ने 79 रनों की पारी खेली। शौर्य पांडेय ने 58 रन बनाए। जवाब में यूनिटी अकादमी की टीम 69 रनों पर ढेर हो गई।
केवाई स्पोर्ट्स के विवेक यादव ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। रॉयल स्पोर्ट्स गंज में खेले गए एक अन्य लीग मुकाबले में प्लेफिट क्रिकेट क्लब ने यूपी रेंजर्स क्लब को 31 रनों से पराजित किया। प्लेफिट क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 169 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी रेंजर्स क्लब की टीम 29.5 ओवरों में 138 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

प्लेफिट क्रिकेट क्लब के वसीम अहमद ने पांच विकेट चटकाए। एसएमआर क्रिकेट मैदान पर ब्लेज विलो क्रिकेट अकादमी ने एसएमआर अकादमी को आठ विकेट से हरा दिया।
ब्लेज विलो ने पहले बल्लेबाजी की और 120 रन बनाए। जवाब में ब्लेज विलो ने दो विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से इरशाद 58 और शिवा रावत ने 43 रन बनाए।
अन्य मुकाबलों में बाला जी बी ग्राउंड पर पैंथर्स क्रिकेट अकादमी ने यूनिटी क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट और मेगा ट्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन को 23 रनों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें