फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बड़ा हादसा: पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलटी, मजदूर की मौत; कई लोग घायल

Sun, 06 Sep 2026 12:57 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लखनऊ में क्रेन पलटने से मजदूर की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव की है। गांव के प्राथमिक विद्यालय के आसपास पिछले कुछ दिनों से पेड़ काटने का काम चल रहा था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मजदूर क्रेन की मदद से पेड़ की भारी डाल उतार रहे थे। इसी दौरान अधिक वजन होने से क्रेन डाल का भार नहीं संभाल सकी और डाल समेत पलट गई। 

इसकी चपेट में आने से सोनू (20) निवासी मऊ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके कुछ साथी भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को मोहनलालगंज, सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें