फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो-पार्किंग में क्रेन से एसयूवी उठाई तो दौड़कर चढ़ा चालक

विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने क्रेन से एसयूवी को उठाया। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
आलमबाग में सोमवार को नो-पार्किंग में खड़ी एसयूवी को यातायात पुलिस की क्रेन ने उठा लिया। यह देख थोड़ी दूरी पर खड़ा चालक दौड़ा और एसयूवी का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया।
विज्ञापन

चालक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वारयरल कर दिया। वीडियो करीब 40 सेकंड का था। इसमें खुद को पीड़ित और पुलिस को तानाशाह बताया।
इस पर पुलिस ने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि क्रेन से उठाते वक्त एसयूवी में कोई नहीं था। कार्रवाई से पहले पुलिस ने चेतावनी भी थी। डीसीपी ने एसीपी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
डीसीपी यातायात ख्याति गर्ग के मुताबिक, वीडियो वायरल करने वाले युवक की गाड़ी आलमबाग में नो-पार्किंग जोन में खड़ी थी।
क्रेन पर तैनात चालक व पुलिसकर्मी ने वाहन चालक को हटाने के लिए माइक से घोषणा की। इस दौरान सिपाही द्वारा लगातार वाहन नंबर का जिक्र किया जा रहा था।
इसके बाद क्रेन ने नो-पार्किंग में खड़ी एसयूवी को उठा लिया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी कराई थी। जब चालक एसयूवी में बैठा तो पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर बाद उसे वाहन से उतार दिया।
विज्ञापन

वाहन मालिक और पुलिस में वीडियो वार
पुलिस ने गाड़ी उठाते वक्त करीब 50 सेकेंड का वीडियो बनाया था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर काउंटर करते हुए अपनी वीडियो वायरल किया तो कई ग्रुपों से पुराना वीडियो हटा लिया गया। डीसीपी ख्याति गर्ग के मुताबिक, मामले की वीडियो भले ही पुलिसकर्मियों ने बना ली थी। लेकिन चालक की वीडियो की हकीकत परखने के लिए एसीपी यातायात को जांच सौंपी गई है। इसके लिए निर्देश दिया गया है। आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले। अगर पुलिसकर्मियों ने लापरवाही है कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मी बता धमकाया वीडियो बनता देख हुआ फुर्र
आलमबाग इलाके का ही एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें क्रेन नो-पार्किंग जोन में खड़ी एक कार को उठाने जा रही थी। इस बीच चालक ने बाहर से कार का दरवाजा खोला और डंडा निकालकर क्रेन सवार पुलिसकर्मियों को धमकाने लगा और गालियां भी दीं। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले चालक ने वीडियोग्राफी होती देखी तो वहां से खिसक लिया। सोशल मीडिया पर देर रात को यह वीडियो वायरल हुआ। यातायात पुलिस के अधिकारी इस वीडियो की भी हकीकत परखने में जुटे हैं।

इस वाहन चालक ने वीडियो वायरल कर पुलिस को बताया तानाशाह।- फोटो : ??? ?????

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें