राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में आया क्रैक
- फोटो : amar ujala
राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी जनरल बोगी की चेचिस टूट गई। गनीमत रही कि जिस जगह पर बोगी की चेचिस टूटी थी वहां से गोंडा स्टेशन नजदीक था। इसलिए ट्रेन की स्पीड कम थी।
अन्यथा ट्रेन की रफ्तार तेज होने पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जैसे ही इस पर कैरेज विभाग के रेलकर्मियों की नजर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
जिसके बाद दो घंटे तक ट्रेन को स्टेशन पर खड़े रखा गया। इस बीच टूटी चेचिस वाली बोगी को ट्रेन से काटकर अलग किया गया। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
त्रिवेन्द्रम से गोरखपुर के बीच चलने वाली राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की दोपहर 2.45 बजे जैसे गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर इन हुई। वैसे ही इसकी टूटी बोगी पर चेकिंग कर रहे कैरिज विभाग के रेलकर्मी लोकासरीन की नजर पड़ गई।