फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्माणाधीन पुल की दीवार में दरार, धंसी सड़क

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर एक तरफ का पुल धंसने से लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बांदा-बहराइच मार्ग पर भवानीगढ़ नहर कोठी के पास पुलिया के बगल में निर्माणाधीन पुल की दीवार में दरार आने से मंगलवार को सड़क की मिट्टी धंस गई। इससे करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकाला। करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


भवानीगढ़ नहर कोठी के पास शारदा सहायक खंड से निकली रायपुर अल्पिका (छोटी नहर) पर स्थित पुलिया का चौड़ीकरण करते हुए बगल में सात मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को निर्माणाधीन पुल की दीवार में दरार आ गई और एक हिस्से की सड़क की मिट्टी धंस गई। इससे सुबह आठ बजे से पुलिया के दोनों तरफ जाम लग गया और करीब तीन किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान कई स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे।

सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाना शुरू किया। एक-एक कर वाहनों को निकाला। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीण राजू सिंह, अनिल कुमार, रमेश शुक्ल, अजय वर्मा ने बताया कि लगभग 28 लाख की लागत से पुल का निमार्ण हो रहा है।
विज्ञापन


बनते ही दीवार में दरार आ गई है। जिम्मेदारों को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन महिपाल सिंह का कहना है कि पुल की नींव मजबूत है। डमी दीवार में दरार आई है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें