फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ पहेली बना CPMT पर्चा लीक मामला

Wed, 25 Jun 2014 11:05 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ अभी तक यह नहीं जान सकी है कि जिन बक्सों में सीपीएमटी के पर्चे रखे थे, वे कैसे और कहां क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन

एसटीएफ ने यह जांच तब शुरू की है, जब यह सुनिश्चित हो गया है कि परीक्षा के पर्चे आउट नहीं हुए हैं।

आईजी एसटीएफ सुजीत पांडेय ने बताया कि जांच करने पर पाया गया कि जिन बॉक्स में पर्चे ले जाए गए थे वह तो क्षतिग्रस्त हुए और उनमें हाथ जाने की जगह भी बन गई थी, लेकिन अंदर रखे पर्चे पूरी तरह सीलबंद पाए गए।

किसी भी पैकेट से कोई छेड़छाड़ नहीं पाई गई। आईजी ने कहा कि पर्चे आउट नहीं हुए। अब यह देखा जा रहा है कि जिन बॉक्स में पर्चे रखे थे, वह कब और कहां किस तरह से क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन


यह भी देखा जा रहा है कि ऐसा दुर्घटनावश हुआ या इसके पीछे लापरवाही थी। इसे लेकर एसटीएफ पर्चों को पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट के लोगों व परीक्षा से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

दोबारा परीक्षा की तारीख तय

उत्तर प्रदेश कम्बाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट परीक्षा को दोबारा कराने की तैयारी में नए परीक्षा केंद्र भी बनाने पड़ सकते हैं। 20 जुलाई को परीक्षा कराने की हरी झंडी मिलने के बाद सीपीएमटी सेल फिर से पूरी कवायद में जुट गई है।

क्वेश्चन बैंक से नए प्रश्न पत्र की सेटिंग, परीक्षा ड्यूटी के लिए फिर से शिक्षकों के नाम तय करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा एक सेट प्रश्न पत्र ट्रेजरी में रखे जाने का भी प्रस्ताव है।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. के. के. गुप्ता ने बताया कि यूपी सीपीएमटी का आयोजन 20 जुलाई को होगा। 29 जुलाई तक रिजल्ट घोषित हो जाएगा।

स्क्रूटनी के लिए 30 व 31 जुलाई का समय दिया जाएगा। इसके बाद 3 अगस्त से काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर अब भी कश्मकश

उधर, सीपीएमटी सेल के अधिकारियों ने दूसरी तिथि घोषित होते ही फिर से परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रश्न पत्र सेट करने के अलावा परीक्षा केंद्र तय करना सबसे बड़ी चुनौती है।

22 जून को 15 जिलों के जिन सेंटर पर परीक्षा कराई गई थी। उनसे दोबारा सहमति लेनी होगी। 1 जुलाई से शिक्षा सत्र शुरू हो जाने से इस बार परीक्षा केंद्र बदलने भी पड़ सकते हैं।

इस बार परीक्षा के लिए 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीपीएमटी सेल के अधिकारियों के अनुसार, सीपीएमटी के लिए जो भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, उसमें कई सेंटर पर 20 जुलाई को दूसरी परीक्षा होनी है।

केजीएमयू प्रशासन 22 जून को तय किए गए सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को पत्र लिखकर सेंटर खाली होने की जानकारी मांगेगा। वहां से क्लीयरेंस मिलते ही नए सेंटर तय किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र तय होने के बाद प्रवेश पत्र बनाए जाएंगे। जिसमें सेंटर की जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें