फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPMT-2016 का पैनल बना, राज्यपाल लेंगे फैसला

Tue, 19 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कम्बाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) 2016 कराने के लिए तीन विश्वविद्यालयों का पैनल बना दिया गया है।
विज्ञापन


इनमें लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, कानपुर विश्वविद्यालय और फैजाबाद का अवध विश्वविद्यालय शामिल है।

इस पैनल को राज्यपाल राम नाईक के पास भेजा जाएगा। वह किसी एक विश्वविद्यालय को सीपीएमटी कराने का दायित्व सौंपेंगे।

सोमवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में सीपीएमटी-2016 कराने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक हुई।

इस बैठक में पिछले वर्षों में कराए गए सीपीएमटी के अनुभवों को साझा किया गया।

इसके बाद तीन विश्वविद्यालयों का पैनल तैयार किया गया। पैनल को शीघ्र ही राज्यपाल के पास भेजा जाएगा।

प्रमुख सचिव ने बताया कि राज्यपाल ही यह तय करेंगे कि 2016 में सीपीएमटी कौन सा विश्वविद्यालय कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें