फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPMT: यहां से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

Sat, 12 Jul 2014 05:59 PM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएमटी-2014 के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी डाउलोड कर सकते हैं। केजीएमयू ने सभी तैयारियां पूरी कर एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन


सभी 1.09 लाख अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र ई-मेल से भी भेजे जाएंगे। साथ ही एसएमएस से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी दी जाएगी।

सीपीएमटी-2014 के चीफ कोआर्डिनेटर प्रो. एके सिंह ने बताया कि एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसे डाउनलोट कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को होने वाली परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। पहले ये समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक था।

प्रदेश में 15 जनपदों के 209 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें