फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मोदी से हाथ मिलाएंगे और न ही ममता सेः वर्द्घन

Sat, 06 Sep 2014 02:14 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआई के वयोवृद्ध नेता एबी वर्धन ने कहा कि वे न तो नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाएंगे और न ही ममता बनर्जी से।
विज्ञापन


दोनों की नीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बिहार में भाजपा को किनारे लगाने के लिए बने महागठबंधन को भी खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार फॉर्मूला बहुत ज्यादा दिनों तक सफल होने वाला नहीं है। वर्धन शुक्रवार को लखनऊ में बिजली के मुद्दे पर पत्रकारों से रू-ब-रू थे।

उन्होंने कहा कि देश में जबर्दस्त बिजली संकट है। इसके बावजूद अदानी पावर व टाटा पावर अपने आठ हजार मेगावाट की क्षमता के बिजली घरों को बंद किए हुए हैं।

यह दोनों ही घराने बिजली दरों को बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को ही इनकी बढ़ी दरों पर रोक लगा दी है।

इसके बाद इन घरानों ने बिजली घर बंद कर दिए हैं। निजीकरण का इससे खराब नतीजा और क्या हो सकता है। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

पत्रकारों के काफी कुरेदने के बावजूद बिजली के अलावा वर्धन किसी अन्य मुद्दे पर कुछ भी बोलने से मना करते रहे।

हालांकि प्रेस क्लब से बाहर निकलने के दौरान फिर पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया तो बिहार में महागठबंधन की राजनीति पर इतना बोले कि न तो मोदी से हाथ मिलाएंगे और न ही ममता से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें