फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गायों ने बुजुर्ग को पटका, चार साल के बच्चे को भी सींग मारा

विज्ञापन
बुजुर्ग और बच्चे पर हमला करती गाय। - फोटो : वीडियो ग्रैब।
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला के खजुहा निवासी विजय रस्तोगी (58) व उनके चार साल के पोते को शनिवार शाम आवारा गायों ने हमला कर घायल कर दिया। वह घर के पास ही पोते को सड़क पर पैदल टहला रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक गाय ने उन्हें सींगों पर उठा कर पटक दिया, तभी पीछे से दूसरी गाय भी आ पहुंची और जमीन पर गिरे विजय व उनके पोते को सींग मारने लगा। स्थानीय लोगों ने डंडे मारकर किसी तरह दोनों को गायों के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। रविवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

बाजारखाला पुलिस के मुताबिक, खजुहा निवासी विजय रस्तोगी व उनका चार साल का पोता वंश रस्तोगी पर गायों ने हमला किया था। हमले में घायल विजय रस्तोगी (58) के सीने और कमर में गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि उनके पोते को मामूली चोट लगी है। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने विजय का प्राथमिक इलाज कर उन्हें घर भेज दिया है। विजय हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में नौकरी करते हैं।

बुजुर्ग और बच्चे पर हमला करती गाय।- फोटो : वीडियो ग्रैब।

बुजुर्ग और बच्चे पर हमला करती गाय।- फोटो : वीडियो ग्रैब।

बुजुर्ग और बच्चे पर हमला करती गाय।- फोटो : वीडियो ग्रैब।

बुजुर्ग और बच्चे पर हमला करती गाय।- फोटो : वीडियो ग्रैब।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें