लखनऊ। हजरतगंज में दुकानों की होर्डिंग्स मानकों के अनुरूप न होने से सोमवार को एलडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। होर्डिंग्स को हेरिटेज जोन में एकरूपता देने की योजना है।
हजरतगंज से चौक वाया कैसरबाग हेरिटेज जोन विकसित किया जाना है। इसके लिए सुंदरीकरण पर दो सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। एलडीए की टीम ने सोमवार करीब 300 से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया। यहां दुकानों पर लगे बड़े-बड़े साइन बोर्ड व बैनर बुलडोजर से हटवाए गए। एलडीए के जोनल अधिकारी शशिभूषण ने कहा, हजरतगंज हेरिटेज जोन में है, इसलिए कार्रवाई की गई। व्यापारियों के साथ बैठक करने के साथ डोर-टू-डोर पहुंचकर चेतावनी दी गई थी। आगे भी कार्रवाई की बात कही। (माई सिटी रिपोर्टर)