फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़कों पर न दिखें गोवंश, गोशाला में जलवाएं अलाव

Tue, 31 Dec 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे में सड़कों पर गोवंश न दिखें। गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए गोशालाओं में अलाव जलवाएं व तिरपाल लगवाएं। जिन जिलों की ग्रेडिंग खराब है, वे सुधार करें। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करें। यह बातें सोमवार को विकास व राजस्व कार्यों की मंडलस्तरीय हुई बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहीं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने प्री-स्कूल किट की प्रगति की समीक्षा की। फर्मों को 15 दिन में आंगनबाड़ी केंद्रों में किट पहुंचाने को कहा। अफसरों ने बताया कि श्रमजीवी महिला छात्रावास के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा में उपायुक्त उद्योग मनोज चौरसिया ने बताया कि आवेदन शुरू हो गए हैं, लखनऊ को 3,500 का लक्ष्य मिला है।



मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे जल्द पूरा करने के लिए कहा। अफसरों ने बताया कि 96.22% काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन राधेश्याम, संयुक्त विकास आयुक्त केके सिंह, मंडल के सभी डीएम, सीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें