फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में गर्भवती समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को तीन इलाकों से कोरोना के 3 नए मरीज मिले। इनमें दो नए इलाकोंनरही व फतेहगंज गल्ला मंडी के हैं। नरही में गर्भवती महिला तो फतेहगंज गल्ला मंडी में युवक पॉजिटिव मिला। कैसरबाग सब्जी मंडी से भी एक मरीज मिला है। लखनऊ की किसी गर्भवती महिला के पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला सामने आया है। इसके साथ राजधानी में कुल मरीजों का आंकड़ा 255 और मूल निवासियों की संख्या 173 हो गई है। हॉटस्पॉट बने हुए कैसरबाग इलाके में लगातार मरीज मिल रहे हैं। तीन मई को यहां 3 मरीज मिले थे, जिनमें दो सब्जी विक्रेता और एक जनरल स्टोर संचालक था। इसके बाद इनके परिवारीजनों और संपर्क वालों के सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सामने आया कि जनरल स्टोर संचालक फतेहगंज गल्ला मंडी में जिस भूसामंडी निवासी युवक की दुकान से सामान लेता था, वह पॉजिटिव मिला है। वहीं, दूसरा युवक कैसरबाग सब्जी मंडी का ही मूल निवासी है। इन दोनों के दस-दस परिवारीजनों के सैंपल लिए गए हैं। तीसरा मरीज मिली नरही की गर्भवती महिला ने विवेकानंद हॉस्पिटल में इलाज करवाया था। लक्षण के बाद निजी लैब में कराई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को केजीएमयू व अन्य दोनों को राम सागर मिश्रा अस्पताल भेजा गया है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि तीनों मरीजों के परिवारीजनों की सैंपलिंग कराई गई है। नरही की गली सील लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को यहां के नरही इलाके में तुकैल अहमदनगर मार्ग पर रहने वाली गर्भवती महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने गली को सील कर दिया। हजरतगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि महिला के परिवार के सातों लोगों की जांच कराने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। एहतियातन आस-पास वालों की जांच भी करवाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक महिला घर से बाहर सिर्फ इलाज को विवेकानंद अस्पताल जाती थी। पता लगाया जा रहा है कि महिला में संक्रमण कहां से आया। इस इलाके में कई हॉस्टल भी हैं। फतेहगंज में दुकानदार हुआ कोरोना संक्त्रस्मित लखनऊ। नाका इलाके की भूसामंडी के युवक के पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। संक्रमित युवक के परिवार के दस लोगों को क्वारंटीन कर लिया गया है। उप निरीक्षक रणजीत सिंह के मुताबिक एहतियातन भूसामंडी और फतेहगंज आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसका भी पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित युवक कहां-कहां गया और किनसे मिला है। जांच करवाकर इन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें