फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चचेरे भाई ने किया बालिका से दुष्कर्म, आईसीयू में भर्ती पीड़िता; आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 08:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में चचेरे भाई ने बालिका से दुष्कर्म किया। पीड़िता नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में एक गांव में बुधवार दोपहर नौ वर्षीय बालिका से उसके 15 वर्षीय चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता के आरोप के मुताबिक, उनकी पुत्री को बुधवार दोपहर करीब 3.00 बजे उनका भतीजा बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया। आरोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह घटनास्थल से भाग निकला। गंभीर हालत में किसी तरह से घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। 

वहां पर हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर के लिए रेफर कर दिया। बेलवाई चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे बृहस्पतिवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें