फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या ढांचा ध्वंस मामला: आज दर्ज होंगे आडवाणी, जोशी और उमा सहित 32 आरोपियों के बयान

Thu, 04 Jun 2020 10:10 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी
विज्ञापन

अयोध्या स्थित ढांचा ध्वंस मामले में गुरुवार को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती सहित 32 आरोपियों के बयान दर्ज होंगे। लॉकडाउन के चलते पिछली तारीख पर सभी आरोपी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंच सके थे, जिसके कारण कोर्ट ने 4 जून की तारीख तय की थी। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने इस मामले में प्रत्येक आरोपी से पूछने के लिए एक हजार से अधिक प्रश्न तैयार कराए हैं, जिनके जवाब आरोपियों को देने होंगे। 

गौरतलब है कि इस मामले में सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ  कुल 354 गवाह पेश किए थे, जिनकी गवाही खत्म होने के बाद कोर्ट ने अभियोजन प्रपत्रों और गवाहों की गवाही के आधार पर आरोपियों से पूछने के लिए एक हजार से अधिक सवाल तैयार किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत आरोपियों से खुली कोर्ट में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में प्रश्न पूछेगी और आरोपी उस पर अपना पक्ष रखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें