फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने पर छात्र को मिली ये अनोखी सजा

Wed, 05 Apr 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रायबरेली
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छात्र के कॅरिअर को देखते हुए अदालत ने उसकी जमानत तो मंजूर कर दी लेकिन उस पर कई पाबंदियां लगा दीं।
विज्ञापन


अदालत ने आदेश दिया कि वह दो साल तक फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के बहादुरनगर निवासी अनस सिद्दीकी ने 17 मार्च को फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी।

लक्ष्मण प्रसाद वर्मा की शिकायत पर एसआई लक्ष्मीकांत सोनकर ने उसके खिलाफ 19 मार्च को जायस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि गलती से उनके मुवक्किल ने पोस्ट फेसबुक पर डाल दी।
विज्ञापन


यह भी कहा कि वह छात्र है और उसके कॅरिअर प्रभावित होने का हवाला दिया गया। जिला जज केके शर्मा  ने आरोप को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी से सांप्रदायिक सद्भाव खतरे में आ जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें