पूर्व विवेचक ने वायस सैंपल लेने के लिए मुलायम सिंह के लखनऊ व दिल्ली के आवास पर नोटिस भेजा था, परन्तु किसी ने नोटिस प्राप्त नहीं किया। यही नहीं, नमूना लेने के लिए गत 14 फरवरी को एसएसपी लखनऊ ने सीओ बाजारखाला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था, मगर वायस सैंपल नहीं लिया जा सका।