लिवइन में रह रहे जोड़े के बीच उस समय खटास आ गई जब लड़की ने लड़के की जेब से बिना बताए पांच हजार रुपये निकाल लिए। दोनो में झगड़ा हुआ और नाराज लड़की ने लड़के पर रेप का केस दर्ज करा दिया। लड़के के जेल जाने के बाद उसकी जमानत करने को उसी लड़की ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने जहां आरोपी अंकित शुक्ला उर्फ प्रवीण को 50-50 हजार की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया वहीं लड़की के खिलाफ झूठी गवाही देने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने मामले में 29 अक्तूबर की तारीख तय करते हुए लड़की को तलब किया है।