फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवेंद्र को दिन के उजाले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीजेएम सुशील कुमारी ने अजीत हत्याकांड में आरोपी शिवेंद्र सिंह को दिन के उजाले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया है। आरोपी का 20 घंटे का रिमांड स्वीकृत करते हुए उन्होंने कहा कि विवेचक 17 मार्च की सुबह 9 बजे आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर मेडिकल कराएंगे और शाम के 7 बजे फिर मेडिकल कराकर जेल में दाखिल कर देंगे। इसके बाद विवेचक 18 की सुबह 9 बजे आरोपी को जेल से लेकर पूछताछ करेंगे और शाम को 7 बजे वापस जेल में दाखिल कर देंगे। विवेचक आरोपी को रात में अपनी कस्टडी में नहीं रख सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले विवेचक ने आरोपी शिवेंद्र सिंह को 10 दिन की रिमांड पर देने की मांग वाली अर्जी दी थी। बताया था कि आरोपी ने पांच मार्च को कोर्ट में सरेंडर किया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टलों की बरामदगी, आरोपियों के छिपने की जगह, फ्लैट का पता लगाने के साथ घटना को अंजाम देने लिए धन की व्यवस्था करने वालों का पता लगाना है। यह भी कहा कि घटना के बाद घायल राजेश तोमर को कार से लेकर आने के रास्तों, कार को पार्किंग में छिपाने की जगह का पता लगाना जरूरी है। वहीं, बचाव पक्ष ने अर्जी खारिज करने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को पुलिस कस्टडी में खतरा है। पुलिस उसे भी गिरधारी की तरह मार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें