फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए के सचिव, नजूल अफसर व सर्वेयर के खिलाफ जमानती वारंट

विज्ञापन
एलडीए के सचिव, नजूल अफसर और सर्वेयर के खिलाफ जमानती वारंट जारी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अवमानना के एक मामले में नोटिस तामील होने के बावजूद कोर्ट में पेश न होने पर एलडीए के सचिव पवन कुमार गंगवार, नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह व सर्वेयर उदय नारायण के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने इन तीनों पक्षकारों की 28 अक्तूबर को पेशी के लिए सीजेएम लखनऊ के जरिए निष्पादित होने वाला जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।
न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने यह आदेश शेरू अब्बास व अन्य लोगों द्वारा दायर अवमानना याचिका पर दिया।
कोर्ट के दफ्तर की रिपोर्ट में सीजेएमए लखनऊ की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि इन तीनों पक्षकारों पर निजी तौर पर नोटिस तामील हो चुका है।
इसके बावजूद 8 अक्तूबर को कोर्ट में पेश नहीं हुए और न ही कोई हलफनामा दाखिल किया गया।
इस पर कोर्ट ने 28 अक्तूबर को अदालत के समक्ष पेशी के लिए उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें