सीबीआई ने रोटोमैक कंपनी के चेयरमैन विक्रम कोठारी व डायरेक्टर राहुल कोठारी को गिरफ्तार करके आरोप लगाया था कि आरोपियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सात बैंकों को धोखा देकर 2129 करोड़ रुपये विभिन्न क्रेडिट लिमिट के जरिए स्वीकृत करा लिए तथा वापस नहीं किया। आरोपियों द्वारा लिया गया धन अब 2919.49 करोड़ हो गया है।