फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामार्ट के छात्र की मौत पर कोर्ट का अहम फैसला

Fri, 01 May 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ला-मार्टीनियर स्कूल के छात्र राहुल श्रीधर की मौत के मामले में प्रगति रिपोर्ट तलब करने एवं निष्पक्ष विवेचना की मांग वाली अर्जी पर सीजेएम सुनील कुमार ने विवेचक को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही कोर्ट को रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

राहुल के बडे़ भाई रोहित ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया था कि उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी।

चिकित्सकों ने राहुल के उपचार में लापरवाही बरती। उसने आरोप लगाया था कि उच्चाधिकारियों के दबाव में पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एफआईआर होने पर पुलिस सही एवं वैज्ञानिक ढंग से विवेचना नहीं कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट ने विवेचक को बुलाया

मांग की गई थी कि कोर्ट मामले में हुई विवेचना की प्रगति तलब करे और विवेचना की निगरानी करे, जिससे निष्पक्ष एवं स्वतंत्र विवेचना हो सके।

कोर्ट ने इस पर प्रगति रिपोर्ट के साथ विवेचक को तलब किया था। विवेचक ने कोर्ट में हाजिर होकर बताया कि वह मामले की सही ढंग से विवेचना कर रहे हैं।

कोर्ट ने स्वतंत्र व निष्पक्ष विवेचना करने तथा रिपोर्ट कोर्ट को पेश करने का आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें