फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड मामले में विहित न्यायालय का पेशकार निलंबित

विज्ञापन
अलीगंज में 22 जून को लगी थी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड मामले में एक और कार्रवाई करते हुए एलडीए ने विहित न्यायालय में तैनात पेशकार विमलेश कुमार गौतम को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और मामले से संबंधित अभिलेखीय प्रक्रियाओं में अनियमितताओं की आशंका के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विमलेश कुमार गौतम जोन सात विहित न्यायालय में तैनात थे। आरोप है कि जोन चार में तैनाती के दौरान विमलेश ने गलत तथ्य पेश किए थे, जिस वजह से बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। एलडीए प्रशासन ने अब विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक विमलेश कुमार गौतम को निलंबित रखते हुए मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अग्निकांड मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी स्तर के अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अलीगंज अग्निकांड से जुड़े प्रकरण में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और न्यायालयीय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे। इसी के बाद एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर मामले की समीक्षा की गई, जिसमें प्रथमदृष्टया पेशकार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। संबंधित फाइल में गलत तथ्य पेश करने पर की गई इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विभागीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें अवैध रूप से बनी बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामले में सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता प्रमोद कुमार पांडेय और बेलदार हरि पाल यादव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं, मामले में दोषी पाए गए 18 अधिकारियों व इंजीनियरों के नाम भी शासन को भेजे गए हैं। इनके अलावा अन्य पर भी कार्रवाई की जानी है।

अलीगंज में 22 जून को लगी थी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें