फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में 10 साल की बच्ची को बंद कर दंपती गायब, रोने पर मचा हंगामा

Wed, 24 Oct 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फ्लैट में बंद बच्ची को आस-पास के लोगों ने बाहर निकाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र मेें वृंदावन सेक्टर 18 स्थित सपना कॉलोनी के फ्लैट में बंद बच्ची के मंगलवार शाम रोने-पीटने से हंगामा मच गया। लोगों ने सीढ़ी लगाकर उसे किसी तरह नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फ्लैट मालिक को बुलवाया तो बच्ची उनसे लिपटकर रो पड़ी।
विज्ञापन


वह बच्ची को वापस फ्लैट में गए तो आसपास के लोगों ने मासूम की सुरक्षा का हवाला देते हुए विरोध किया। फिलहाल बच्ची और फ्लैट मालिक को थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है। वृंदावन चौकी के प्रभारी मुरारी यादव ने बताया कि फ्लैट मालिक तीन महीने पहले अपने गांव से 10 वर्षीय बच्ची को लेकर आए थे।

सोमवार को दंपती किसी काम से शहर से बाहर गया था। इस दौरान उन्होंने बच्ची को फ्लैट में ही छोड़ बाहर से ताला लगा दिया। मंगलवार शाम करीब सात बजे बच्ची अकेलेपन से घबराकर रोने लगी। वह बालकनी में आकर चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि बच्ची ने बालकनी से छलांग लगाने का भी प्रयास किया। इसके बाद सीढ़ी लगाकर बच्ची को नीचे लाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और फ्लैट के मालिक को बुलवाया। फ्लैट मालिक और उनकी पत्नी को सामने देखकर बच्ची रोते हुए उनसे लिपट गई। वे उसे गोद में उठाकर वापस फ्लैट में चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों से होने लगी कहासुनी

लोगों ने किया हंगामा - फोटो : amar ujala
हालांकि, इस दौरान मौजूद लोगों ने बच्ची की सुरक्षा और उसके साथ कोई गड़बड़ होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फ्लैट मालिक ने बच्ची को अपने परिवार का सदस्य बताते हुए विरोध किया, जिस पर उनकी लोगों से कहासुनी होने लगी।

लोगों के दबाव में पुलिसकर्मी बच्ची व फ्लैट मालिक को चौकी ले आए। देर रात तक चौकी पर पंचायत चल रही थी। फ्लैट मालिक का कहना था कि बच्ची उनके गांव के परिचित की है। वह उसे साथ ले आए हैं। बच्ची घरेलू काम में मदद करने के साथ ही यहां पढ़ाई-लिखाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें