फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल भर में उजड़ गईं सारी खुशियां, हाईवे पर डीसीएम से भिड़ी कार, दंपती की मौत, दो घायल

Mon, 30 Nov 2020 12:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हैदरगढ़ में सुल्तानपुर फोरलेन हाईवे पर सोमवार को पेट्रोल पंप के पास खड़ी डीसीएम में अचानक पीछे से एक कार भिड़ गई। हादसे में कार चला रहे कानपुर शहर निवासी व्यक्ति व पीछे बैठी उसकी पत्नी की मौत हो गई और पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को गंभीर अवस्था में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार की भोर कानपुर शहर के जूही नगर निवासी इंद्रजीत शुक्ला (55) पत्नी गीता शुक्ला (52) व पुत्र शिवम व रिस्तेदार की पुत्री खुशी के साथ कार से सुल्तानपुर जिले के सुलियाना स्थित पैतृक गांव जा रहे थे।

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खरसतिया गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास फोरलेन हाईवे पर खड़ी डीसीएम के पीछे अचानक कार टकरा गई। टक्कर जोरदार होने से कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे इंद्रजीत व पीछे बैठी पत्नी गीता की मौके पर मौत हो गई जबकि शिवम व खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अक्सर होते रहते हैं हादसे

हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से दोनों को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि फोरलेन हाईवे की बाहरी पटरी पर भार वाहन के खड़े होने से अक्सर ही हादसे होते रहते हैं। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हादसे में दो की मौत हो गई है जबकि मृत दंपती का पुत्र व रिस्तेदार की पुत्री घायल हैं। घायलों को लखनऊ भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मौके की पड़ताल कर डीसीएम चालक की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें