फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा विधायक से 2.50 करोड़ की ठगी का आरोपी दंपती गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुल्तानपुर के भाजपा विधायक विनोद सिंह से 2.50 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी दंपती को रविवार सुबह नरही से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने विधायक को सरकारी गोदामों के निर्माण का टेंडर दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

डीसीपी (मध्य) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरही निवासी शशांक पांडेय और उसकी पत्नी सोनी के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से सुल्तानपुर के खैराबाद स्थित चोपड़ा गली के रहने वाले हैं। विधायक ने 10 जुलाई को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी।

एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने विधायक को केंद्रीय भंडारण निगम में रेलवे गुड्स गोदाम, वाइन गोदाम और औषधि भंडार के निर्माण का टेंडर दिलाने का झांसा दिया था। विश्वास में लेने के लिए उन्होंने कई कूटरचित दस्तावेज भी दिखाए और 2.50 करोड़ रुपये ले लिए। टेंडर नहीं मिलने पर रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने केंद्रीय भंडारण निगम का फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र सौंप दिया था।
विज्ञापन

जमीन के नाम पर भी कर चुके थे ठगी
हजरतगंज इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक आरोपियों पर विधायक को जमीन बेचने का लालच देकर ठगी करने के आरोप में सुल्तानपुर की नगर कोतवाली में भी दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें