फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को मुर्मू से बड़ी आशाएं : बसपा सुप्रीमो मायावती ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

Mon, 29 Aug 2022 01:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बीएसपी व अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया और वे भारी मतों से विजय हुई किंतु अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वे सर्वसम्मति से यह चुनाव जीतकर एक नया इतिहास बनाती।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट के जरिए बताया उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के तौर पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई। वे समाज व देश का नाम रोशन करें यही कामना है। वैसे तो बीएसपी व अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया और वे भारी मतों से विजय हुई किंतु अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वे सर्वसम्मति से यह चुनाव जीतकर एक नया इतिहास बनाती। देश को उन से बहुत सारी आशाएं हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें