फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI का बड़ा खुलासा: चेस्ट करेंसी में छह साल में 1.80 लाख के नकली नोट पहुंचे; 20 और 50 रुपये के नोट सबसे ज्यादा

Mon, 27 Jul 2026 11:45 AM IST
Bhupendra Singh शुभम अवस्थी, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरबीआई की चेस्ट करेंसी में छह साल में 1.80 लाख रुपये के नकली नोट जमा हुए। इनमें 20 और 50 रुपये के नोट सबसे अधिक रहे। नकली नोट से संबंधित हर साल करीब 11 मामले दर्ज होते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नकली नोट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई की चेस्ट करेंसी में वर्ष 2020 से 2026 तक 1.80 लाख रुपयों के नकली नोट पकड़े गए हैं। इनमें 20 और 50 रुपये के नोटों की संख्या सबसे अधिक है। यह बात रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के असिस्टेंट मैनेजर सुरेंद्र कुमार दुबे की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर से सामने आई है। 

विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार दुबे ने यह एफआईआर 26 मई को महानगर थाने में दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि अप्रैल में 100 रुपये और फरवरी 2026 में 4000 रुपये के नकली नोट मिले थे। नकली नोट छापना या उनका इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। उन्होंने इन नोटों को जांच के लिए प्रिंटिंग प्रेस और फोरेंसिक लैब में देने की बात कही। 

आरबीआई हर साल नकली नोट पकड़े जाने पर महानगर थाने में करीब 10 से 11 मामले दर्ज कराता है। पर इसके बाद की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जाती है। जालसाज सबसे अधिक 20 और 50 रुपये के छोटे नोट छापते हैं। क्योंकि इनकी पहचान मुश्किल होती है। बैंक की काउंटिंग मशीनें भी इन नकली नोटों को पकड़ने में नाकाम रहती हैं, जिससे आम लोगों को नुकसान होता है।

बीएनएस की धाराओं के सजा का प्रावधान

बीएनएस 180 - किसी व्यक्ति को यह पता हो कि उसके पास जाली नोट है, फिर भी वह उसे चलाता है तो पकड़े जाने पर उसे सात साल की कैद, जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।
बीएनएस 178- कोई जाली नोट छापता है या इस फर्जीवाड़े में शामिल होता है तो उसे दस साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही भारी जुर्माना भी लग सकता है।

कब-कब हुई एफआईआर

वर्ष एफआईआर
2020 11
2021 10
2022 11
2023 10
2024 08
2025 10
2026 04


इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पुलिस लगातार मामले की जांच करती है। नोट जांच के लिए फोरेंसिक लैब और प्रिंटिंग प्रेस भेजे भी जा रहे हैं। आरबीआई भी अपने सिस्टम के अनुरूप जांच कर रही है। जल्द इस फर्जीवाड़े के पीछे के लोगों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे पहचानें असली नोट

  • लाइट के पास नोट ले जाकर देखने पर उसके खाली सफेद हिस्से में महात्मा गांधी की धुंधली सी तस्वीर और उसका मूल्य साफ दिखे तो वह असली है।
  • नोट के बाईं तरफ नीचे की ओर छपे छोटे से डिजाइन को रोशनी के सामने देखने पर नोट की कीमत साफ दिखे तो वह असली है।
  • नोट को हल्का सा झुकाने पर धागे का रंग अगर नीला हो जाए तो वह असली है।
  • असली नोट का कागज साधारण नहीं होता। महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ का प्रतीक और गवर्नर के हस्ताक्षर थोड़े उभरे हुए होते हैं, जिन्हें हम छूकर महसूस कर सकते हैं।
  • दृष्टिबाधित लोगों की मदद के लिए 100, 200 और 500 के नोटों के किनारे उभरी हुई तिरछी लाइनें बनी होती हैं।

अगर मिले नकली नोट तो यहां करें शिकायत

अगर आपको कोई नकली नोट दे या कहीं चलाते दिखे तो इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें। फिर बैंक में या आरबीआई से शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें