फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू की प्रवेश काउंसलिंग ८ जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएयू की प्रवेश काउंसलिंग आठ से
विज्ञापन

लखनऊ। बीबीएयू में यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग आठ जुलाई से विभागों में शुरू होगी। मेरिट सूची विवि की वेबसाइट पर विभागवार उपलब्ध है। विद्यार्थियों को फोन, ई-मेल व पोस्ट से प्रवेश काउंसलिंग की सूचना भी भेजी जा रही है। नए सत्र 2019-20 में पहली बार विभागों को 18-19 जुलाई को ओरिएंटेशन कार्यक्रम कराना होगा। आठ जुलाई से ही विवि का नया सत्र भी शुरू होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, पहली काउंसलिंग 8 से 15 जुलाई के बीच होगी। 16 को दूसरी काउंसलिंग होगी। 17 जुलाई के बाद कोई भी प्रवेश मान्य नहीं होगा। तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की फीस जमा करने की आखिरी तिथि भी 15 जुलाई है। विलंब शुल्क के साथ 22 जुलाई तक फीस जमा होगी। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों व अभिभावकों को विभाग में उपलब्ध सुविधाओं व कोर्स की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

नया दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं 18 जुलाई से शुरू होंगी। मिड टर्म टेस्ट 2 सितंबर से 25 अक्तूबर के बीच होंगे। जबकि सेमेस्टर परीक्षाएं 9 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच होंगी। जाड़े की छुट्टियां 21 दिसंबर से एक जनवरी तक रहेंगी। 2 जनवरी से 14 जनवरी के बीच फीस जमा व सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन होंगे।
विज्ञापन

अगले पीएचडी प्रवेश आवेदन एक नवंबर से
एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, अगले पीएचडी प्रवेश के आवेदन एक से 11 नवंबर के बीच प्रस्तावित हैं। इनकी काउंसलिंग 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच होगी। 10 दिसंबर तक प्रवेश होंगे। इस साल से विवि ने साल में दो बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें