फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः जारी की परास्नातक की कटऑफ, 53 पीजी कोर्सेज में से 13 में सभी को दाखिला

Thu, 13 Jun 2019 03:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बुधवार को परास्नातक पाठ्यक्रमों का कटऑफ जारी कर दिया। 53 पाठ्यक्रमों जिनका कटऑफ और काउंसलिंग का कार्यक्रम दोनों जारी किया गया है उसमें से 13 पाठ्यक्रम ऐसे हैं जिसमें सभी आवेदकों को दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन


इन 13 पाठ्यक्रमों में से ज्यादातर पाठ्यक्रम कला संकाय के हैं और इनमें सीटों के मुकाबले कम आवेदन आए थे। वहीं एमबीए, मास्टर ऑफ टूरिज्म, एमपीएड, बीपीएड और एमएड पाठ्यक्रमों का कार्यक्रम अभी नहीं जारी किया गया है। इनका कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

लविवि ने कला संकाय के 33, वाणिज्य संकाय के 2, विज्ञान संकाय के 13, शिल्पकला संकाय के 3 और विधि संकाय के 2 पाठ्यक्रमों का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है। जिन 13 पाठ्यक्रमों में सभी आवेदकों को दाखिला मिलना है, उनमें से ज्यादातर कला संकाय के पाठ्यक्रम  हैं।
विज्ञापन


कला संकाय के 33 पाठ्यक्रमों में दाखिले का कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें से एमए मध्यकालीन इतिहास और आर्कियोलॉजी, आचार्य, एमए अरब कल्चर, एमए अरेबिक, एमए होमसाइंस, एमए ज्योतिर्विज्ञान, एमए लिंग्विस्टिक, एमए मॉडर्न अरेबिक, एमए पर्शियन, एमए फिलॉसफी, एमए संस्कृत और एमए उर्दू ऐसे पाठ्यक्रम हैं जिनमें सीट के मुकाबले कम आवेदन आने की वजह से सभी अभ्यर्थियों को दाखिला मिल रहा है। इसी तरह एमएससी में टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में सभी अभ्यर्थियों को दाखिला मिल जाएगा।

दो चरणों में होगी परास्नातक काउंसलिंग

काउंसिलिंग
पीजी काउंसलिंग के लिए एमबीए विभाग में दो केंद्र
लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग के लिए एमबीए विभाग में दो केंद्र बनाने की बात कही है। काउंसलिंग 24 से 29 तक चलेगी। काउंसलिंग ऑनलाइन ऑनकैंपस होगी।

दो चरणों में होगी काउंसलिंग
परास्नातक काउंसलिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण में अभ्यर्थी अपना डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएंगे। इसके बाद वे एमबीए विभाग में प्रवेश के लिए जाएंगे। यहां कैटेगरी वेरिफिकेशन, जीरो फीस वेरिफिकेशन, फीस जमा, बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन व एलाटमेंट लेटर जारी होगा। इसके बाद विद्यार्थी प्रवेश के लिए विभाग में संपर्क करेंगे। इसकी तिथि व समय उनके अलॉटमेंट लेटर पर लिखा रहेगा।

साथ लेकर आएं डेबिट क्रेडिट कार्ड
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय कैशलेश व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। फीस पूरी तरह कैशलेश जमा होगी, इसलिए इसकी तैयारी करके प्रवेश के लिए उपस्थित हों। विद्यार्थी इसके लिए क्रेडिट व डेबिट कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

देखें- कब किसकी काउंसलिंग

प्रतीकात्मक तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें