इसमें 60 सीटें रेग्युलर तो 60 स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम की हैं। इनके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के एमबीए मार्केटिंग, एमबीए फाइनेंस, एमबीए एचआर और एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस तथा टूरिज्म मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम शामिल हैं।
आईएमएस के एमबीए मार्केटिंग, एमबीए फाइनेंस, एमबीए एचआर में 120-120, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस और मास्टर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट में 60-60 सीटें हैं। लुंबा को छोड़कर प्रबंधन के इन पाठ्यक्रमों में सीट के बराबर आवेदन फॉर्म भी मुश्किल से आते हैं।
इसलिए विश्वविद्यालय ने सभी के आवेदन फॉर्म एक साथ मांगने की शुरुआत की। इसके बावजूद इन पाठ्यक्रमों की स्थिति में विशेष सुधार होता नहीं दिख रहा है।
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आज शाम 5 बजे से कराएं रजिस्ट्रेशन
प्रवेश समन्वयक प्रो.अनिल मिश्रा ने बताया कि ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को मंगलवार शाम पांच बजे से अपना पंजीकरण कराना होगा। अभी तक जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है उन्हें 10 जुलाई तक इंतजार करने को कहा गया है। बगैर रिजल्ट निकले अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को स्नातक अंतिम वर्ष का अंकपत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। कम रैंक वाले अभ्यर्थियों को ज्यादा से ज्यादा विकल्प देने को कहा गया है।