फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश के पांचों स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के पांचों स्पोर्ट्स कॉलेज (लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर) की काउंसिलिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी के सचिव और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल दीपेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेज का सत्र हर हाल में जुलाई अंत से शुरू करने की योजना है। लखनऊ, सैफई और गोरखपुर में सत्र की तैयारियां पूरी हो गई हंै, जबकि फतेहपुर और सहारनपुर में खेल विभाग से प्रशिक्षकों को वैकल्पिक तौर पर रखा जाएगा, ताकि प्रशिक्षण बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जहां तक छात्रों की पढ़ाई का सवाल है तो शिक्षा विभाग के सहयोग से यहां शिक्षक रखे जाएंगे। अगर काउंसिलिंग में सीटें नहीं भर पाती हैं तो प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची में शामिल खिलाड़ियों का मेडिकल किया जाएगा और दूसरे चरण के तहत काउंसिलिंग करके खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें