फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के अवध म्यूटिनियर्स क्लब को उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अवध म्यूटिनियर्स स्पोर्ट्स क्लब वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश की एकमात्र एआईएफएफ 4-स्टार एक्रेडिटेड फुटबॉल अकादमी बन गई है। यह देश की 16 चुनिंदा 4-स्टार या 5-स्टार अकादमियों में शामिल है। 164 आवेदनों में से केवल 16 अकादमियां ही इस श्रेणी में आ सकीं। संस्थापक रितेश पांडेय ने इसे उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के उनके संकल्प का परिणाम बताया। कहा कि क्लब 12 वर्षों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ काम कर रहा है। इसके दो खिलाड़ी, अंकुर राजभर और अरमान अहमद भारतीय अंडर-17 टीम तक पहुंचे हैं। टेक्ट्रो लखनऊ एफसी के साथ सहयोग से युवा प्रतिभाओं को निखारने और भारतीय फुटबॉल के विकास में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें