फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भूमिगत बिजली लाइन बिछाने पर पार्षद पति की बिजलीकर्मियों से नोकझोंक

विज्ञापन
पार्षद पति की बिजलीकर्मियों से नोकझोंक।
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम सेक्टर-जी में 11 हजार वोल्ट की भूमिगत बिजली लाइन बिछाने को लेकर शनिवार को पार्षद राजकुमारी मौर्या के पति राजकुमार मौर्या और उनके बेटे की बिजलीकर्मियों से नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ने पर भिड़ंत की नौबत आ गई। पार्षद पति रोड कटिंग की अनुमति दिखाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता दयाशंकर ने बताया कि जमा योजना के तहत एलडीए ने बिजली लाइन भूमिगत करने के लिए करीब 4.39 लाख रुपये जमा किए हैं। इसके तहत 70 मीटर लंबी लाइन बिछाई जा रही है। रोड कटिंग की अनुमति को लेकर पार्षद पति और उनके बेटे ने काम का विरोध किया।
अवर अभियंता के मुताबिक, अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद निर्धारित धनराशि जमा कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क की कटिंग नहीं हुई है, बल्कि इंटरलॉकिंग हटाकर केबल डाली गई है।
विज्ञापन

बिजली चोरी की शिकायत पर पार्षद के घर पहुंची विजिलेंस टीम
बिजली चोरी की शिकायत पर शनिवार को विजिलेंस की टीम जानकीपुरम वार्ड द्वितीय की पार्षद राजकुमारी मौर्या के सेक्टर-जी स्थित घर पहुंची। टीम ने मीटर और केबल की जांच की, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद टीम लौट गई। सहायक अभियंता आकाश अग्रवाल ने बताया कि पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर जांच की गई थी।

पार्षद पति की बिजलीकर्मियों से नोकझोंक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें