फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अतिक्रमण हटाने पर जोनल अफसर से भिड़े पार्षद

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पर जोनल अफसर से भिड़े पार्षद।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने सोमवार को गोमतीनगर इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा पार्षद अरुण राय से तीखी बहस हो गई। पार्षद अतिक्रमण हटाने का यह कहकर विरोध कर रहे थे कि वेंडिंग जोन बनाया जाए, वहीं जोनल अधिकारी का कहना था कि वेंडिंग जोन बना है, मगर यह पैसा ही जमा नहीं करते।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी जोन चार शिल्पा कुमारी की अगुवाई में गोमतीनगर में चंदन हॉस्पिटल से चिनहट तिराहा और अवध बस स्टैंड तक अभियान चलाया गया। इस आवागमन में बाधा बनने वाले ठेलों को जैसे ही हटाने की कार्रवाई नगर निगम ने शुरू की भाजपा पार्षद अरुण राय मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि वह एक भी ठेला नहीं हटने देंगे। इस दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम के एक कर्मचारी पर पैसे लेने का आरोप भी लगाया। इस विवाद के चलते अभियान बाधित रहा और कार्रवाई पूरी तरह नहीं की जा सकी। जोनल अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान 19700 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें