फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू अरबी-फारसी विवि में स्नातक और परास्नातक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्दू विवि : यूजी-पीजी में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से
विज्ञापन

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग बुधवार से शुरू होगी। विवि के बीकॉम ऑनर्स, बीसीए, बीबीए, एमकॉम, एमबीए और बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड टेकभनोलॉजी पाठ्यक्रमों में छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित छात्रों की मेरिट सूची विवि की वेबसाइट www.uafuluckmow.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
काउंसिलिंग विवि के प्रशासनिक भवन में सुबह 10:30 बजे से शाम तीन बजे तक की जाएगी। इसे अलावा बीए जेएमसी, बीए ऑनर्स उर्दू, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बायोटेकभनोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, एमए भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, एमए जेएमसी, एमसीए, बीएससी गृह विज्ञान, भूगोल में जिन छात्रों ने आवेदन किया है, उनकी भी काउंसिलिंग कराई जाएगी। जिन विषयों में सीटें रिक्त रह जाएंगी उनके लिए प्रवेश फॉर्म छात्र प्रशासनिक भवन से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश संबंधी प्रक्रिया एक जुलाई से पांच जुलाई तक निर्धारित समयानुसार होगी।
विज्ञापन

कटऑफ मेरिट
- बीकॉम ऑनर्स के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष व महिला में 68.20, ओबीसी वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग में 59.40 और अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग में कटऑफ 45.80 है।
- बीबीए के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग में 61.0, ओबीसी वर्ग के महिला व पुरुष वर्ग में 45.40 और अनुसूचित जाति के महिला व पुरुष वर्ग में 48.4 है।
विज्ञापन

- बीसीए के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग में 64.80 और ओबीसी के पुरुष वर्ग में कटऑफ 56.83 है।
ये कागजात साथ लाएं
चयनित छात्रों को सभी अंकपत्र व प्रमाण पत्रों की मूल व सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लाना अनिवार्य है। इसके अलावा ट्रांसफर व माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और भारांक के लिए प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। फीस कैश, ड्राफ्ट और ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है उन्हें उसका प्रिंटआउट लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें