फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप कांड : नशे के कारोबार पर पर्दा डालने के लिए एमएलसी बनना चाहता था आरोपी, यूपी में बनाया था नेटवर्क

Sat, 29 Nov 2025 07:04 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, अशोक मिश्रा, लखनऊ

सार

वाराणसी का शुभम जायसवाल नशीले कफ सिरप के अरबों के कारोबार को छिपाने के लिए एमएलसी बनने की तैयारी कर रहा था और पूर्वांचल के बाहुबलियों से राजनीतिक तालमेल साध रहा था। एसटीएफ ने उसके करीबी अमित सिंह ‘टाटा’ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अमित टाटा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबों रुपये के नशीले कफ सिरप की तस्करी करने वाला वाराणसी का शुभम जायसवाल अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए विधान परिषद सदस्य बनने की फिराक में था। इसके लिए उसने पूर्वांचल के कई बाहुबलियों को अपने पाले में करके सियासी समीकरण साधने शुरू कर दिए थे। 
विज्ञापन


एक राजनेता को गिफ्ट करने के लिए लग्जरी टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी भी खरीदी थी। वहीं, एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की भूमिका की भी गहनता से पड़ताल हो रही है। जांच में उसकी कुछ कंपनियों की जानकारी मिली है। वह लगातार शुभम और अमित सिंह टाटा के संपर्क में था।


 

वहीं शुभम जायसवाल के खिलाफ गाजियाबाद से लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है ताकि वह दुबई से किसी अन्य देश में नहीं भाग सके। उसके बाकी पार्टनर की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नशे के कारोबार में उसका साथ कौन दे रहा था और किसने उसकी दुबई भागने में मदद की थी। साथ ही, उसकी चल-अचल संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है ताकि उन्हें भविष्य में जब्त किया जा सके। 

वहीं एसटीएफ की गिरफ्त में आए अमित सिंह टाटा की संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। उसके पास से बरामद फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक को भी तलाशा जा रहा है। वह लगातार फेसटाइम एप के जरिए शुभम के संपर्क में था। सूत्रों की मानें तो कुछ पुलिस अधिकारियों ने भी शुभम से संपर्क करने का प्रयास कर वापस आने को कहा है, हालांकि वह इसके लिए तैयार नहीं है।
 

टाटा को रिमांड पर लेगी एसटीएफ

अधिकारियों के मुताबिक एसटीएफ अमित सिंह टाटा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा सहारनपुर से 12 नवंबर को गिरफ्तार किए गए विभोर राणा और उसके साथी विशाल सिंह को भी रिमांड पर लिया जाएगा।

विभोर को तीन वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी गिरफ्तार किया गया था। उसने विशाल के साथ मिलकर करीब 200 करोड़ रुपये के कफ सिरप की तस्करी को अंजाम दिया है।
 
विज्ञापन

पूर्व सांसद की भूमिका की जांच की मांग

पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने नशीले कफ सिरप के मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका की जांच करने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने डीजीपी राजीव कृष्ण को पत्र लिखा है, जिसमें इस प्रकरण की गहन विवेचना के साथ शुभम जायसवाल, गौरव जायसवाल और वरुण सिंह के दुबई फरार होने के मामले में अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने की मांग भी की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें