फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीएल बनाने वाली कंपनियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस प्रोजेक्ट की कंपनियों पर नौकरी के नाम पर लाखों रुपये वसूलने और अवैध छंटनी के आरोप हैं। न्याय न मिलने पर मंगलवार को लखनऊ स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय पहुंचे युवाओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

युवाओं के अनुसार, परिवहन विभाग ने सिल्वर टच, फोकाम नेट और रोज मार्टा कंपनियों का चयन किया। इन कंपनियों के प्रबंधकों ने युवाओं से 3 से 15 लाख रुपये की रिश्वत ली। जॉइन करने के 15-20 दिनों के भीतर कर्मचारियों पर वेतन कंपनी को सौंपने का दबाव बनाया गया। विरोध पर 40 कर्मचारियों को निकाला गया। कार्यरत कर्मचारियों को छह महीनों से वेतन नहीं मिला है। अखिलेश सिंह ने बताया कि 3 लाख रुपये लेकर नौकरी दी गई। वेतन वापस करने से मना किया तो उन्हें निकाल दिया गया। युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन आयुक्त को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वीके सिंह ने शिकायत स्वीकार कर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें