राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ने राइट टू रिजेक्ट को सराहते हुए कहा है कि राइट टू रिकाल भी लागू किया जाए।
जिस प्रत्याशी को बहुमत से रिजेक्ट किया जाए उसके चुनाव लड़ने पर रोक लगे।
उन्होंने यह बात प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को रालोद की बुंदेलखंड जोन की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि रालोद राइट टू रिजेक्ट के साथ राइट टू रिकाल की भी पक्षधर है।
इससे राजनीति में साफ सुथरे लोग ही आएंगे। उन्होंने बरसात के कारण फसल नष्ट होने से तबाह हुए पूरे बुंदेलखंड खास तौर से कर्वी (चित्रकूट) में मनरेगा जैसी योजनाओं को और प्रभावी बनाने की मांग की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने झंासी के अशोक कुमार निरंजन को बुंदेलखंड जोन का कार्यकारी अध्यक्ष और कमल कुमार गुप्ता को बांदा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।