फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के बीच बड़ी राहत: कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 21 Mar 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना की पहली पॉजिटिव मरीज महिला डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इससे केजीएमयू के डॉक्टर खुश हैं। हालांकि, अभी  दो बार और जांच कराई जाएगी। दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी।  

विज्ञापन


कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया। इस बीच महिला के पति व बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन दो दिन बाद एक रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

इस पर उसे भी केजीएमयू में भर्ती कराया गया। तीन दिन पहले कराई गई जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन गुरुवार शाम की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे केजीएमयू के चिकित्सकों के हौसले बुलंद हुए हैं। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि स्थिति सकारात्मक है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी अधिकृत तौर पर इसका एलान नहीं किया गया है। शुक्रवार को महिला का फिर सैंपल लिया गया। इसके निगेटिव आने के बाद उन्हें पांच दिन और निगरानी में रखा जाएगा। यदि इसके बाद भी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें घर जाने की इजाजत दी जा सकती है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें